Surajpur News: मोबाइल चलाने पर पिता ने डांटा, गुस्से में 10वीं की छात्रा ने पी लिया कीटनाशक….

Surajpur News

Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के डूमरिया गांव (Dumariya village) में मोबाइल चलाने पर पिता की डांट से नाराज होकर 10वीं कक्षा की छात्रा ने गुस्से में कीटनाशक पी लिया। (Surajpur Dumariya village student suicide attempt)

मोबाइल चलाने पर पिता ने डांटा

पिता की डांट से नाराज बेटी ने कीटनाशक पीया (Surajpur student drink Kitnashak)

जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय छात्रा घर पर मोबाइल चला रही थी। तभी उसके पिता ने देख लिया और उसे डांटते हुए पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा। इस बात से आक्रोशित छात्रा ने खेतों में डालने के लिए रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।

सूरजपुर छात्रा कीटनाशक पीया

छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में जिला चिकित्सालय सूरजपुर में भर्ती कराया। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में छात्रा की स्थिति स्थिर है और खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *