Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शुरुआती जांच में शव पर चोट के निशान पाए हैं, जिससे हत्या की आशंका गहराई है। (Raipur murder)

मौके पर फोरेंसिक टीम (Raipur Science College ground death body)
सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हत्या या कुछ और… (Raipur death body)
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या किस वजह से और कैसे हुई। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
