Raipur Breking: राजधानी रायपुर को सिग्नल फ्री सिटी बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में कालीबाड़ी चौक (Kalibadi Chowk Raipur) पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को सड़क से हटाकर किनारे किया जाएगा। दरअसल, यहां जल्द ही ट्रैफिक सिग्नल बंद कर रोटेटरी सिस्टम से वाहनों का संचालन किया जाएगा।
शहर में 10 चौराहे पहले ही सिग्नल फ्री (Raipur signal free city)
फिलहाल रायपुर शहर के देवेंद्रनगर चौक, भारत माता चौक, शंकर नगर चौक, महिला थाना चौक, मोवा चौक, बंजारी चौक, देवेंद्रनगर ओवरब्रिज के नीचे वाला चौक समेत 10 स्थानों पर रोटेटरी लगाई जा चुकी है। आने वाले दिनों में 6 और चौराहों की पहचान कर उन्हें भी सिग्नल फ्री किया जाएगा।

रोटेटरी सिस्टम से लोगों को हो रही परेशानी (Raipur traffic rotary system)
हालांकि, रोटेटरी सिस्टम लागू होने के बाद ट्रैफिक नियमों का पालन न करने से परेशानी भी बढ़ रही है। लोग नियमों के मुताबिक वाहन चलाने के बजाय जहां जगह मिल रही है वहीं से गाड़ियां निकाल रहे हैं। इससे पीछे आने वाले वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है।
ट्रैफिक पुलिस अफसरों का कहना है कि नियम तोड़ने वालों पर ई-चालान कर जुर्माना लगाया जा रहा है। लोगों को उसी तरह नियमों का पालन करना होगा, जैसा सिग्नल रहने पर करते थे।

शास्त्री चौक और घड़ी चौक सबसे आखिर में (Raipur traffic)
अधिकारियों ने बताया कि रायपुर के सबसे व्यस्त चौराहों— जयस्तंभ चौक, शास्त्री चौक और नगर घड़ी चौक- को अंतिम चरण में सिग्नल फ्री किया जाएगा। अभी प्राथमिकता उन स्थानों पर दी जा रही है, जहां ट्रैफिक का दबाव अपेक्षाकृत कम है।

SSP का बयान
रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि –
शहर को सिग्नल फ्री करने की दिशा में काम चल रहा है। जहां ट्रैफिक का दबाव कम है वहां रोटेटरी लगाकर संचालन किया जा रहा है। आने वाले समय में पूरे शहर में ट्रैफिक स्मूथ बनाने के लिए और योजनाएं लागू होंगी।
