Gariyaband Naxal Encounter: गरियाबंद में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली ढेर

Gariyaband Naxal Encounter

Gariyaband Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस दौरान 1 करोड़ के इनामी मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली मारे गए। एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है।

मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली ढेर (10 Naxals Killed in Gariyaband)

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाकर्मी नक्सल विरोधी अभियान पर थे, तभी उनका सामना नक्सलियों से हो गया और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।

(Modem Balakrishna killed

मैनपुर के मटाल जंगल में मुठभेड़ (Gariyaband Mainpur jungle Naxal encounter)

बता दें, यह मुठभेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र के मटाल जंगल इलाके में हुई। गोपनीय सूचना पर आज सुबह CRPF, STF, COBRA, गरियाबंद E-30 और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में इस दौरान 1 करोड़ के इनामी मोडेम बालकृष्ण (Modem Balakrishna killed) समेत 10 नक्सली ढेर हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *