CG Teacher Recruitment 2025 : छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं और युवतियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार की आत्मानंद स्कूल (Atmanand school vacancy) योजना के तहत शिक्षक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 20 सितंबर 2025 तक का समय दिया गया है।

कितने पदों पर होगी भर्ती?
जारी आदेश के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 45 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता के पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता (CG teacher jobs)
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती अलग-अलग विषयों के सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता के पद पर होनी है। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग तय की गई है।

