रायगढ़ में खौफनाक मर्डर : एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, गोबर के ढेर में दफन मिली सभी लाशें, बदबू ने खोले राज…

रायगढ़ में खौफनाक मर्डर

रायगढ़ में खौफनाक मर्डर : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या (Raigarh family murder) कर दी गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद चारों शवों को घर के पास ही गोबर के ढेर में दफन कर दिया गया था। बंद घर से उठ रही बदबू ने इस खौफनाक राज से पर्दा उठाया। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। (Raigarh murder case)

Raigarh murder case,

मृतकों की पहचान 45 वर्षीय बोधराम उरांव (Bodhram Orav), उसकी 40 वर्षीय पत्नी सहोदरा (sahodara), 10 वर्षीय बेटा अरविंद (Arvind) और 5 वर्षीय बेटी शिवांगी (Shivangi) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर खरसिया पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की।

2-3 दिनों से बंद था घर (Kharsia Thusekela family murder)

ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में बोधराम उरांव का घर बीते 2-3 दिनों से बंद था। ग्रामीणों ने घर से आ रही तेज बदबू की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और जांच शुरू की।

Bodhram Orav-sahodara-Arvind-Shivangi murder Raigarh

गोबर के ढेर में दबे मिले शव

तलाशी के दौरान घर के पास गोबर के ढेर में खुदाई की गई, जहाँ से चारों शव बरामद हुए। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद आरोपियों ने सुबूत मिटाने के लिए शवों को गोबर के नीचे दफन कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे रायगढ़ जिले को हिला दिया है। फिलहाल पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और हर एंगल से जांच की जा रही है। अभी तक हत्या की वजह और आरोपियों की पहचान सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *