Kawardha News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने फिर मवेशियों को रौंदा, 15 गायों की मौत

Kawardha News

Kawardha News: कवर्धा जिले में बुधवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर दुल्लापुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बैठे मवेशियों को बेरहमी से रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में करीब 12 से 15 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने नेशनल हाईवे को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। (Kawardha Cattle Accident)

कवर्धा 15 गायों की मौत

15 गायों की मौत (15 Cow Death)

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा देर रात करीब 11 बजे हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि वाहन इतनी तेज गति से था कि ड्राइवर को रोकने का मौका भी नहीं मिला। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

15 Cow Death

गुस्साए लोगों ने करीब एक घंटे तक रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे (Raipur-Jabalpur National Highway Cow Death) को जाम रखा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खत्म कराया।

Raipur-Jabalpur National Highway Cow Death

पुलिस का कहना है कि हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन की पहचान के लिए आसपास के CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी हैं।

ग्रामीणों की मांग है कि इस क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। उनका कहना है कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *