Gariyaband Murder: नशेड़ी बेटे ने ली मां की जान, डंडे से पीट–पीटकर की बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी

Gariyaband Murder

Gariyaband Murder: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीडीपा में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां नशे के आदी बेटे कमलेश नंदे ने मामूली विवाद में अपनी ही मां को डंडे से बेरहमी से पीट–पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

नशेड़ी बेटे ने मां की हत्या

नशेड़ी बेटे ने मां की हत्या (son killed mother Jogidipa Gariyaband)

जानकारी के मुताबिक आरोपी और उसकी मां के बीच मछली–सब्जी बनाने को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आरोपी बेटे ने घर में रखा डंडा उठाकर मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेटे ने डंडे से पीटकर मां की हत्या

बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या

वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और अफरा–तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

son killed mother Jogidipa Gariyaband

नशे का आदी था आरोपी (Kamlesh Nande arrest)

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी कमलेश नंदे (Kamlesh Nande) लंबे समय से शराब और नशे का आदी था। इसके चलते घर में अक्सर विवाद होता रहता था। नशे की लत से परेशान होकर परिवार और गांव वाले उससे दूरी बनाने लगे थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Kondagaon Murder: जमीन विवाद में बेटे ने की मां की हत्या, लात-घूंसों से बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *