Jagdalpur News: कच्चे मकान की दीवार गिरने से 14 वर्षीय मासूम की मौत, दादी गंभीर

Jagdalpur News

Jagdalpur News: बस्तर जिले के अलनार गांव में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। कच्चे मकान की दीवार गिरने से 14 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दीवार गिरने से मासूम की मौत (Alanar village wall collapse death)

जानकारी के अनुसार, चार कमरे के कच्चे घर में परिवार के 10 सदस्य सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे अचानक दीवार ढह गई। मलबे में लोकेश नाग (Lokesh Nag death) और उसकी दादी दब गए। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी।

दीवार गिरने से मासूम की मौत

5 घंटे पोस्टमार्टम के इंतजार में रहे परिजन

सुबह घटना की सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालांकि, डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण परिजनों को करीब 5 घंटे इंतजार करना पड़ा। बाद में शव को डिमरापाल अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। घटना में घायल दादी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *