Raigarh Gangrape: आदिवासी महिला से गैंगरेप, तलवार की नोक पर बनाया बंधक, फिर सप्ताहभर तक किया दुष्कर्म

Raigarh Gangrape

Raigarh Gangrape: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कापू थाना (Kapu police station Gangrape rape) क्षेत्र में दो युवकों ने तलवार की नोक पर एक शादीशुदा आदिवासी महिला को बंधक बना लिया और करीब एक सप्ताह तक अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर गैंगरेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रायगढ़ आदिवासी महिला से गैंगरेप

आदिवासी महिला से गैंगरेप (Raigarh tribal woman gangrape)

घटना 21 जुलाई की है। ग्राम धमनाडांड किरिया निवासी धानसाय एक्का (Dhansay Ekka Kamalu) और बेंसबुड़ी निवासी कमलु तिग्गा (Kamalu Tikka) तलवार लेकर महिला के घर पहुंचे और जान से मारने की धमकी देकर उसे उठा ले गए।आरोपियों ने महिला को लैलूंगा, रेरूमा सहित कई जगहों पर ले जाकर बार-बार दुष्कर्म किया। लगभग एक सप्ताह बाद महिला को छोड़ दिया गया।

Raigarh tribal woman gangrape

धमकी देकर चुप कराना चाहा

महिला के अनुसार, आरोपियों ने उसे और उसके पति को धमकी दी कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी तो दोनों को जान से मार देंगे। डर के कारण पीड़िता पहले पुलिस के पास नहीं गई। गांव में बैठक होने के बाद लोगों की सलाह पर उसने हिम्मत जुटाई और आखिरकार शनिवार को कापू थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Dhansay Ekka Kamalu Tikka arrest

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *