Raipur News: गौ रक्षा के लिए युवक ने काटी अपनी उंगली, सरकार से की ‘राज्यमाता’ घोषित करने की मांग, देखिए वीडियो

Raipur News

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गौरक्षक युवक ने गाय को ‘राज्यमाता’ का दर्जा देने की मांग करते हुए अपनी ही उंगली काट ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक गाय के लिए उंगली काटते हुए साफ दिखाई दे रहा है।

गौ रक्षा के लिए युवक ने काटी अपनी उंगली

गाय को ‘राज्यमाता’ घोषित करने की मांग (Cow Rajya Mata Demand)

गौरक्षक युवक का नाम आदेश सोनी है। (Gaurakshak Aadesh Soni Youth Cut Finger) आदेश सोनी ने गाय को राज्य माता घोषित करने की मांग करते हुए कहा- हम मांग करते हैं कि राज्य सरकार गाय को ‘राज्यमाता’ घोषित करे।इस दौरान उसने अपनी उंगली काट ली और अपने कदम से सबको चौंका दिया।

Cow Rajya Mata Demand

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज (Raipur Viral Video)

घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे गायों के प्रति समर्पण बता रहे हैं, तो वहीं कई इसे कट्टरता और अंधभक्ति की पराकाष्ठा मान रहे हैं। फिलहाल, युवक की हालत और प्रशासन की प्रतिक्रिया को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Gaurakshak Aadesh Soni Youth Cut Finger

देखिए वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DOEKVeUCDe5/?igsh=aTJkcndwem9nd213

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *