PM Kisan 21st Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बार फिर राहत की खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025) की 21वीं किस्त जल्द जारी होने वाली है। इस बार दिवाली से पहले किसानों के खाते में 2000 रुपए की राशि ट्रांसफर की जा सकती है। पिछले साल यह किस्त अक्टूबर के पहले हफ्ते में आई थी, लेकिन इस बार अब तक कुछ ही राज्यों के किसानों को पैसा मिला है, जबकि बाकी राज्यों के किसान इंतजार कर रहे हैं।
इन राज्यों के किसानों को मिल चुका है पैसा
सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के करीब 27 लाख किसानों के खातों में 2000 रुपए की किस्त पहले ही भेज दी है। दरअसल, इन राज्यों में हाल ही में बाढ़ से फसलें बर्बाद हुई थीं, इसलिए सरकार ने राहत के तौर पर एडवांस भुगतान कर दिया।
अब बाकी राज्यों के किसानों को उम्मीद है कि दिवाली से पहले उनके खाते में भी राशि आ जाएगी।

PM Kisan 21st Installment कब आ सकती है?
बता दें कि 2023 में सरकार ने 15 नवंबर को किस्त जारी की थी, जबकि 2024 में 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को भेजी गई थी. इस बार भी उम्मीद है कि सरकार 20 अक्टूबर 2025 तक 21वीं किस्त जारी कर सकती है. हालांकि अभी तक इस पर आधिकारिक तारीख नहीं आई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ,दिवाली से पहले किसानों के खाते में 2000 की किस्त आने की पूरी संभावना है.
इन किसानों को नहीं मिलेगा 2000 रुपए का लाभ (PM Kisan 2000 Rupees)
अगर आपने पीएम किसान योजना में अब तक e-KYC नहीं करवाई है, तो आपकी किस्त अटक सकती है. सरकार ने साफ कहा है कि बिना e-KYC कोई भुगतान नहीं किया जाएगा.इसके अलावा अगर बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, आईएफएससी कोड गलत है, या अकाउंट बंद हो गया है, तो भी पैसा ट्रांसफर नहीं होगा. बहुत से किसानों की किस्त इसलिए भी रुक जाती है क्योंकि उन्होंने आवेदन करते समय गलत जानकारी या डॉक्यूमेंट जमा किए होते हैं. इसलिए एक बार अपनी बैंक डिटेल और आधार लिंकिंग जरूर चेक कर लें.

PM Kisan Beneficiary List में नाम कैसे चेक करें?
कई बार किसान लिस्ट से बाहर हो जाते हैं और उन्हें पता भी नहीं चलता. अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपका नाम अभी भी लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में है या नहीं, तो यह काम घर बैठे आसानी से कर सकते हैं.
- सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर ‘Kisan Corner’ सेक्शन में जाएं.
- अब ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करें.
- अंत में ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ पर क्लिक करें.
अगर आपकी डिटेल सही है और नाम लिस्ट में दिख रहा है, तो समझिए कि किस्त जल्द ही आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी.
किसानों के लिए जरूरी बात
सरकार की तरफ से 21वीं किस्त की आधिकारिक तारीख भले अभी घोषित न हुई हो, लेकिन उम्मीद है कि दिवाली से पहले किसानों के खाते में 2000 रुपये की राशि पहुंच सकती है. इससे पहले जो किसान अभी तक e-KYC नहीं कर पाए हैं, वे इसे जल्द पूरा कर लें. बैंक अकाउंट और आधार नंबर की डिटेल्स को एक बार फिर से चेक कर लें ताकि कोई गलती न रह जाए. इससे आपकी किस्त बिना देरी के सीधे आपके खाते में पहुंच सके.
