Raipur Bank Chori: यूको बैंक में चोरी की कोशिश, खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, लॉकर तोड़…

Raipur Bank Chori

Raipur Bank Chori: राजधानी रायपुर में रविवार देर रात एक बड़ी वारदात की कोशिश हुई। कृषक नगर, जोरा स्थित यूको बैंक (UCO Bank Theft Raipur) में चोरों ने खिड़की तोड़कर घुसपैठ की, लेकिन वे लॉकर तोड़ने में नाकाम रहे। घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस (TeliBandha police Raipur) मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Raipur UCO Bank Chori

खिड़की तोड़कर बैंक अंदर घुसे बदमाश (Raipur UCO Bank Chori)

जानकारी के मुताबिक, शातिर बदमाश रविवार देर रात बैंक के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। बैंक के अंदर घुसने के बाद उन्होंने सामान अस्त-व्यस्त कर दिया और लॉकर तक पहुंचने की कोशिश की। लेकिन सख्त सुरक्षा सिस्टम और मजबूत लॉकर होने की वजह से आरोपी कैश तक हाथ नहीं पहुंचा पाए।

 

सुबह कर्मचारियों के उड़े होश

सोमवार सुबह जब बैंक कर्मचारी पहुंचे और ताला खोला तो उनके होश उड़ गए। बैंक के अंदर सामान बिखरा पड़ा था, खिड़की टूटी हुई थी और लॉकर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

UCO Bank Theft Raipur

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *