CG GeM Portal Scam: डेढ़ लाख का TV 10 लाख में, 500 का जग 32 हजार में, 200 का चप्पल 1,350 में खरीदा, सरकारी घोटाले का बड़ा खुलासा

CG GeM Portal Scam

CG GeM Portal Scam: छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों की खरीदी में भारी अनियमितताओं का पर्दाफाश हुआ है। Government e-Marketplace (GeM) पोर्टल के जरिए बाजार मूल्य से कई गुना अधिक दामों पर सामान खरीदे गए हैं। करोड़ों रुपए की इस खरीदी में टीवी, स्टील जग, चप्पल और ट्रैक सूट जैसे रोज़मर्रा के सामान शामिल हैं।

जेम पोर्टल घोटाला

कैसे हुई गड़बड़ी?

1. जेम पोर्टल के मुताबिक बाजार में 150–200 रुपए की चप्पलें सरकारी रेट पर 1,350 रुपए में खरीदी गईं।

2. स्मार्ट क्लास के लिए 1.45 लाख रुपए का टीवी विभागों ने 9.99 लाख रुपए में खरीदा। (TV Purchase Scam)

3. 400–500 रुपए का स्टील जग सरकारी खरीदी में 32 हजार रुपए में लिया गया। (Steel Jug Scam)

4. बस्तर ओलिंपिक के लिए शिव नरेश कंपनी का ट्रैक सूट 2,499 रुपए प्रति यूनिट पर खरीदा गया, जबकि यही मॉडल कंपनी की वेबसाइट पर 1,539 रुपए में उपलब्ध है।

Government Procurement Scam

जेम पोर्टल क्यों शुरू हुआ था?

दरअसल, सरकारी खरीदी में पारदर्शिता और सुविधा लाने के लिए केंद्र सरकार ने GeM पोर्टल की शुरुआत की थी।2017 से छत्तीसगढ़ में भी इसी पोर्टल से खरीदी अनिवार्य की गई। मकसद था कि बिना बिचौलियों और दलालों के सरकारी सामान बाजार मूल्य पर आसानी से उपलब्ध हो सके। शुरुआत में यह व्यवस्था ठीक चली, लेकिन अब इसमें भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *