Bilaspur Anganwadi accident: आंगनबाड़ी में खेल रही मासूम पर गिरा DJ का सामान, मौके पर मौत

Anganwadi

Bilaspur Anganwadi accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तालापारा स्थित आंगनबाड़ी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आंगनबाड़ी में खेल रही 3 वर्षीय मासूम बच्ची के ऊपर DJ का सामान गिर गया जिससे बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।

Bilaspur Anganwadi Child died

खेलते-खेलते जिंदगी खत्म (Bilaspur Anganwadi Child died)

जानकारी के मुताबिक, तालापारा आंगनबाड़ी में रोज़ की तरह 3 वर्ष की मासूम मुस्कान महिलांग (Muskan Mahilang death DJ equipment fell) खेल रही थी। अचानक आंगनबाड़ी परिसर में रखा DJ का भारी सामान उसके ऊपर गिर गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बच्ची की मौत सिर पर भारी वस्तु गिरने से हुई।

Muskan Mahilang death DJ equipment fell

 

DJ का सामान बना मौत का कारण (DJ equipment fell on child)

जांच में खुलासा हुआ कि आंगनबाड़ी परिसर में DJ का भारी उपकरण असुरक्षित तरीके से रखा हुआ था। वही सामान गिरने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

सिविल लाइन थाना प्रभारी के मुताबिक, आंगनबाड़ी परिसर में DJ का सामान रखा हुआ था, जो अचानक मासूम मुस्कान के ऊपर गिर गया। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *