Bilaspur News: थाने में महिला ने मचाया हंगामा, पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने रोका

Bilaspur News

Bilaspur News: बिलासपुर के सिविल लाइन थाना परिसर (Civil Line Police Station Bilaspur) में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते महिला को पकड़ लिया और बड़ा हादसा टल गया।

महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास

 

गुंडा बदमाश संजू टंडन से जुड़ा मामला (Sanju Tandon Arms Act)

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुंडा बदमाश संजू टंडन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई से नाराज होकर उसकी पत्नी मंजू टंडन (Manju Tandon Suicide Attempt) थाने पहुंची और विरोध जताते हुए आत्महत्या की कोशिश करने लगी।

पुलिस ने रोका (Civil Line Police Station Bilaspur)

घटना के दौरान महिला ने जोरदार हंगामा किया। उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे काबू में ले लिया। इसके बाद महिला को हिरासत में लेकर समझाइश दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *