छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार : 20 अगस्त को हो सकता है शपथ ग्रहण, तीन नए मंत्री लेंगे जिम्मेदारी; गजेंद्र यादव का नाम तय

3 विधायकों को मिलेगा मंत्री पद

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार : छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह अब 20 अगस्त को आयोजित किया जा सकता है। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि 19 अगस्त को मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम में राजभवन जाने का जिक्र नहीं होने के कारण अब यह संभावना लगभग खत्म हो गई है।

तीन नए मंत्री लेंगे शपथ

 

तीन नए मंत्री लेंगे शपथ (Chhattisgarh Three New Ministers Oath)

सूत्रों के अनुसार इस विस्तार में तीन नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। इसमें दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव (Gajendra Yadav Minister) का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल (Rajesh Agrawal MLA) और आरंग विधायक गुरु खुशवंत सिंह (Guru Khushwant Singh MLA) भी शपथ लेने वालों की सूची में शामिल हो सकते हैं।

देखिये विडियो –

https://studio.youtube.com/video/DXmrNv7C7Hs/edit?c=UCawdc1K0mVu6KOxwslnUVAQ

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की देर रात बैठकें (Vishnudev Sai Cabinet)

सोमवार देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास में राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत सिंह से वन-टू-वन चर्चा की। चर्चा के बाद दोनों विधायक मुस्कुराते हुए बाहर निकले। मुख्यमंत्री ने उनसे मंगलवार को भी मुलाकात करने का संकेत दिया है।

हरियाणा मॉडल पर विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 विधायक हैं। संवैधानिक प्रावधान के अनुसार 15% विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस लिहाज से 13.5 मंत्री बन सकते हैं, यानी मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हो सकते हैं। हरियाणा में भी 90 विधायक होने के बावजूद मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में अब तक 13 मंत्री ही रहे हैं, लेकिन इस बार हरियाणा मॉडल अपनाते हुए 14 मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

बदल सकते हैं समीकरण

कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी संगठन के भरोसेमंद सूत्रों ने संकेत दिया है कि पहले जिन नामों पर चर्चा हो रही थी, उनकी बजाय नए नाम सामने आ सकते हैं। इनमें अमर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा और राजेश मूणत जैसे नेताओं के नाम शामिल थे, लेकिन अब समीकरण बदलते दिख रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *