Durg News: ‘हर हर महादेव’ बोलकर युवक ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, बचाने कूदे पुलिसकर्मी और मछुआरे, LIVE VIDEO…

‘हर हर महादेव’ बोलकर युवक ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। महमरा एनीकट पर नशे में धुत एक युवक ने अचानक ‘हर हर महादेव’ का नारा लगाकर शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी। उसकी जान बचाने के लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और मछुआरे भी नदी में कूद पड़े, लेकिन काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालने पर भी युवक की मौत हो गई। यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video Aakash Tamrakar) हो रही है।

नशे में धुत युवक ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग

 

नशे में धुत युवक ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग (Youth Jumped Shivnath River)

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान 32 वर्षीय आकाश ताम्रकार (Aakash Tamrakar) के रूप में हुई है। जो शंकर नगर बुद्ध बिहार गली का निवासी है। रविवार शाम करीब 4 बजे आकाश एनीकट पर रेलिंग पकड़कर खड़ा था। लोग लगातार उसे सुरक्षित जगह पर आने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह नहीं माना। अचानक उसने दोनों हाथ जोड़कर “हर हर महादेव” कहा और उल्टा नदी में कूद गया।

 

पुलिसकर्मी और मछुआरों ने की जान बचाने की कोशिश

सूचना मिलने पर कोतवाली थाने के आरक्षक हरीश राव और श्रीराम मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए नदी में कूद गए। उन्होंने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा की वजह से सफल नहीं हो सके। इसके बाद घाट पर मौजूद मछुआरे भी नदी में उतरे और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल युवक के इस आत्मघाती कदम के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *