Mungeli News: कचरे के ढेर में मिला नवजात शिशु, ग्रामीणों ने बचाई जान

कचरे के ढेर में मिला नवजात शिशु

 

Mungeli News: मुंगेली ज़िले के गांव सिंगबांधा (Newborn Found Singbandha Mungeli) में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बीती रात गांव के बाहर कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु (Newborn Found Garbage) मिला। आशंका है कि अंधेरे का फायदा उठाकर किसी ने मासूम को यहां फेंक दिया।

कचरे में मिला नवजात शिशु

 

ग्रामीणों ने बचाई जान (Singbandha Village Newborn Found Garbage)

गांववालों की नज़र जब शिशु पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। फिलहाल नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टरों ने उसकी हालत को स्वस्थ बताया है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *