CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर भारी बारिश की चेतावनी, जानिए आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने (IMD Alert CG) खासकर बस्तर जिले के कुछ हिस्सों में आज अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा समेत बस्तर संभाग के एक-दो इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है।

 छत्तीसगढ़ मौसम समाचार,

पिछले 24 घंटों का हाल (Heavy rain in CG)

पिछले 24 घंटों में बस्तर और दुर्ग संभाग के कई स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश दुर्ग जिले में 14 सेमी दर्ज हुई। इसके अलावा अंतागढ़ में 9, गुंडरदेही में 7, राजनांदगांव में 6, अंबागढ़ चौकी, पाटन और डोंगरगांव में 5-5 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

राजधानी रायपुर का मौसम (Raipur Weather)

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *