Raipur Drugs Viral Video : सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुआ ड्रग्स पार्टी का वीडियो अब पुलिस की कार्रवाई तक पहुंच गया है। वीडियो में कुछ युवक-युवतियां ड्रग्स का सेवन करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस पर रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने तुरंत एक्शन लेते हुए टीम को जांच के निर्देश दिए।

वीडियो वायरल, पुलिस हुई सख्त (Raipur Viral Video)
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। टीम ने वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।
4 युवक गिरफ्तार (Raipur Drugs 4 Youth Arrested)
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के नाम चंदन सोनकर, रितेश सोनी, शिवम धीवर और तैफीउद्दीन हैं। सभी रायपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें कुछ किशोर (टीनएजर्स) भी शामिल थे।

रेड में नहीं मिला नशा, मोबाइल जब्त
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर बताए गए ठिकानों पर छापा मारा। हालांकि वहां से किसी प्रकार का नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने सभी के मोबाइल जब्त कर फॉरेंसिक जांच कराई। वहीं नाबालिग आरोपियों की काउंसलिंग कर परिजनों को सौंप दिया गया।

2-2 लाख का बाउंड ओवर भरवाया
पकड़े गए चारों युवकों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने प्रत्येक आरोपी से 2-2 लाख रुपये का बाउंड ओवर भरवाया है।
