Ambikapur News: बाइक चलाते युवक को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही मौत; घंटों तक नहीं पहुंची एंबुलेंस

Ambikapur News

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक दर्दनाक हादसा CCTV में कैद हुआ है, जिसमें बाइक चला रहे युवक को अचानक हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का लाइव वीडियो (heart attack live video Ambikapur) सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

चलती बाइक पर आया हार्ट अटैक
चलती बाइक पर आया हार्ट अटैक

 

चलती बाइक पर आया हार्ट अटैक ( Ambikapur heart attack on bike)

जानकारी के अनुसार, युवक का नाम सिरिल है, जो अंबिकापुर के बिशप हाउस में माली का काम करता था, बस स्टैंड की ओर जा रहा था। नमनाकला के पास अचानक उसे हार्ट अटैक (Bike Heart Attack Ambikapur) आया, जिससे वह बाइक पर लड़खड़ाने लगा और खड़ी कार से टकरा गया। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

अंबिकापुर हार्ट अटैक

 

घंटों तक नहीं पहुंची एंबुलेंस

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि एंबुलेंस करीब एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच, पुलिस के कुछ जवान घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन घायल को अस्पताल ले जाने की बजाय केवल गाड़ी का नंबर लिखकर चले गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *