छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2025: पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए 27 अगस्त तक करें आवेदन, इस दिन होगी लिखित परीक्षा

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2025

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) रायपुर ने जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की संभावित तिथि घोषित कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। (CG Police Constable Bharti 2025)

परीक्षा और प्रवेश पत्र की तिथि (CG Vyapam Constable Exam Date)

प्रवेश पत्र जारी: 8 सितंबर 2025 (सोमवार)

लिखित परीक्षा: 14 सितंबर 2025 (रविवार)

परीक्षा राज्य के 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

 

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2025

शुल्क भुगतान और रिफंड नीति

ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों का भुगतान किया गया शुल्क परीक्षा के बाद वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में लौटाई जाएगी, जिससे भुगतान किया गया था।

कैसे करें आवेदन (CG Police Constable Bharti 2025)

अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

नीचे दिए गए लिंक पर जाकर फॉर्म भरें

https://vyapamcg.cgstate.gov.in/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *