Balod Murder: धमतरी के युवक की बालोद में चाकू गोदकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Balod Murder: धमतरी में हुए ट्रिपल मर्डर केस के बाद अब बालोद में भी हत्या की वारदात ने सनसनी फैला दी है। जहां धमतरी (Dhamtari Murder) के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भागवत मरकाम (Bhagwat Markam Murder) के रूप में हुई है। जो माडमसिल्ली गांव के रहने वाले हैं।

Balod Murder

 

चाकू गोदकर हत्या (Knife Attack Balod Chitaud)

वारदात बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र के चिटौद गांव में हुई। बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि बंसत किराना स्टोर के पास एक युवक खून से लथपथ पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Balod Murder: मृतक का शव जिला अस्पताल धमतरी के मर्चुरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

आरोपी हिरासत में

पुलिस ने हत्या के आरोप में ग्राम चिटौद निवासी मनीष सिन्हा को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि मृतक अपने गांव से चिटौद क्यों आया था और हत्या की असली वजह क्या है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *