Raipur Breaking: 15 अगस्त को सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह में लहराएगा तिरंगा, राज्य वक्फ बोर्ड का आदेश

Raipur Breaking

Raipur Breaking: राजधानी सहित छत्तीसगढ़ के सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में पहली बार तिरंगा (15 August Flag Hoisting)  फहराया जाएगा। राज्य वक्फ बोर्ड (Chhattisgarh Waqf Board) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यभर की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश जारी किए।

मस्जिद मदरसा दरगाह ध्वजारोहण
मस्जिद मदरसा दरगाह ध्वजारोहण

 

वक्फ बोर्ड ने अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) के महत्व को समझते हुए लोग देशभक्ति, आपसी एकता और भाईचारे का परिचय दें और इस अवसर की गरिमा बनाए रखें। आदेश को वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने अनुमोदित किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *