Raipur News: चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 476 राजनीतिक दलों की मान्यता समाप्त कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ की 7 राजनीतिक पार्टियां (Chhattisgarh Political Parties) भी शामिल हैं। ये सभी पार्टियां बीते 6 साल से एक्टिव नहीं थीं, जिसके चलते यह कदम उठाया गया।
चुनाव आयोग (Election Commission Action) की इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ में पहले मौजूद 55 राजनीतिक दलों की संख्या घटकर अब 48 रह गई है। अब केवल ये 48 पार्टियां ही चुनाव लड़ पाएंगी।

छत्तीसगढ़ की इन 7 पार्टियों की मान्यता रद्द (Chhattisgarh Political Parties Derecognition)
1. छत्तीसगढ़ एकता पार्टी
2. छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा
3. छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी
4. छत्तीसगढ़ संयुक्त जातीय पार्टी
5. छत्तीसगढ़ विकास पार्टी
6. पृथक बस्तर राज्य पार्टी
7. राष्ट्रीय आदिवासी बहुजन पार्टी
