CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधि कमजोर होने और तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। अब मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा और कई जगहों पर बारिश (Heavy rain in CG) होने की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD Alert CG) के अनुसार, 13 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य में बनने वाली निम्न दबाव प्रणाली के प्रभाव से 12 अगस्त से पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधि बढ़ेगी। 13 अगस्त से एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर मध्यम वर्षा और शेष क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।
रायपुर में आज का मौसम (Raipur Weather)
राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। बादल गरजने-चमकने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान 25°C से 34°C के बीच रहने का अनुमान है।
