Gariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मैनपुर तहसील मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर ग्राम झरियाबाहरा (Jhariyabahra) में तीन बच्चों की मां की लाश घर के पीछे बाड़ी में मिली, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। महिला के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मैनपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतिका की पहचान 29 वर्षीय उषाबाई यादव के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, उषाबाई यादव ( Ushabai Yadav Murder or Suicide) की लाश उनके ही घर की बाड़ी में पड़ी मिली। महिला के तीन छोटे बच्चे हैं। घटना के समय उसका पति अमृत यादव (Amrit Yadav) घर पर मौजूद नहीं था। वह रोजमर्रा के काम से बाहर गया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही मैनपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला की लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस (Mainpur Police Gariyaband)
बताया जा रहा है कि उषाबाई (Ushabai Yadav) और अमृत ने लव मैरिज की थी। शुरुआती जांच में महिला के चेहरे पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि यह आत्महत्या है या हत्या। फॉरेंसिक एविडेंस जुटाए जा रहे हैं और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
