Jashpur News: शराब के नशे में धुत मिला आरक्षक, कहा- आज थोड़ा ज़्यादा हो गया… वीडियो वायरल

Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला मामला सामने आया है। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में पदस्थ आरक्षक अल्बर्ट एक्का (Constable Albert Ekka) न्यायालय में वारंट पेश करने आया, लेकिन शराब के नशे में धुत होकर वहीं सोता मिला।

बता दें, आरक्षक (Jashpur police drunk) की हालत इतनी खराब थी कि वह खुद को संभाल भी नहीं पा रहा था। जब आसपास मौजूद लोगों ने उससे बात की, तो उसने जवाब में कहा, “आज थोड़ा ज़्यादा हो गया… अब नहीं पिऊंगा।” पूरा घटना किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। (Jashpur police viral video)

 

जानकारी के मुताबिक आरक्षक अल्बर्ट एक्का वर्तमान में जशपुर लाइन में पदस्थ है। घटना सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या विभागीय स्तर पर उसके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जनता का कहना है कि जब कानून की रक्षा करने वाले ही इस तरह का व्यवहार करें, तो न्याय और भरोसे की उम्मीद कैसे की जाए?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *