Balrampur News : चने की सब्जी में गिरी छिपकली, परिवार के 4 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

सब्जी में गिरी छिपकली

Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। यहां हरिगवां गांव में चने की सब्जी में छिपकली गिर जाने के कारण परिवार के चार सदस्य बीमार हो गए। सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

lizard fell in vegetable

 

जानकारी के अनुसार, बीती रात हरिगवां गांव के एक परिवार में भोजन के लिए चने की सब्जी (lizard fell in vegetable) तैयार की गई थी। खाना परोसे जाने के बाद परिवार को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि सब्जी में छिपकली गिर गई है। खाना खाने के कुछ देर बाद सभी की तबीयत (family fell ill) अचानक बिगड़ने लगी।

परिवार में 3 बच्चे समेत 4 सदस्य को रात में उल्टी, चक्कर और पेट दर्द जैसे फूड पॉइजनिंग (food poisoning) के लक्षण दिखाई दिए। घबराए परिजनों ने तुरंत सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) वाड्रफनगर पहुंचाया। फिलहाल सभी का इलाज अस्पताल में जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *