Raipur Mahadevghat: सावन के आखिरी सोमवार को राजधानी रायपुर से एक दुखद घटना सामने आई है। महादेव घाट स्थित खारुन नदी में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह 7 बजे युवक का शव पानी में तैरता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है। (Rajendra Death Kharun river Raipur)

Raipur Mahadevghat: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक सुबह 4 बजे नदी में नहाने के दौरान नदी में छलांग लगाया और डूब गया। मृतक का नाम राजेंद्र बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने जैसे ही नदी (Mahadev Ghat drowning) में शव देखा, तुरंत डीडी नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घाट पर जमा हो गई।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है।
