Surajpur Tractor Accident: खेत जोतकर लौटते वक्त ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत, दो घायल

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दर्दनाक मामला सामने आया है जहां ट्रैक्टर पलटने (Surajpur Tractor Accident) से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना श्यामनगर गांव की है जहां रविवार को एक ट्रैक्टर खेत जोतने के बाद लौट रहा था और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। इस घटना में दो अन्य युवक घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

खेत जोतकर लौट रहे थे तीनों युवक

प्रेमनगर थाना अंतर्गत उमेशवरपुर चौकी क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में, पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर पर तीन युवक सवार थे। खेत जोतने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया।

हादसे में शिव नारायण सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाकी दो युवक घायल हुए हैं, जिनमें से एक को पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

 

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की खबर मिलते ही चौकी प्रभारी संजय यादव सहित पुलिस दल मौके पर पहुंचा। घायलों को तुरंत प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *