CG BREAKING News, Bilaspur : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। ह्यूमन ट्रैफिकिंग और धर्मांतरण जैसे गंभीर आरोपों में गिरफ्तार की गईं दोनों मिशनरी ननों को बिलासपुर एनआईए कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने ₹50,000 के मुचलके पर यह जमानत दी है, साथ ही उन्हें अपना वीज़ा और पासपोर्ट कोर्ट में जमा कराने की शर्त भी दी गई है।

क्या है पूरा मामला? (Nun arrest Chhattisgarh)
25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन में धर्मांतरण और मानव तस्करी को लेकर बजरंग दल और अन्य संगठनों ने जमकर हंगामा किया था। आरोप था कि 2 नन- सिस्टर प्रीति और वंदना – और एक युवक सुखमन मंडावी तीन आदिवासी युवतियों (कमलेश्वरी, ललिता और सुखमति) को उत्तर प्रदेश के आगरा में नौकरी दिलाने के बहाने बेचने ले जा रहे थे। (nun bail Bilaspur NIA court)

इस मामले में तीनों को भिलाई थाना-3 के अंतर्गत दुर्ग GRP चौकी पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। फिलहाल दोनों नन दुर्ग जेल में बंद हैं, जिन्हें अब जमानत दे दी गई है। (Bilaspur NIA court bail)
