Bhilai News: तलाकशुदा महिला ने गार्ड का बनाया अश्लील वीडियो, 3 लाख वसूले, अब 2 लाख की और कर रही थी डिमांड

Bhilai News: दुर्ग जिले के भिलाई इलाके में एक महिला द्वारा सुरक्षा गार्ड को ब्लैकमेल करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तलाकशुदा महिला ने गार्ड का अश्लील वीडियो बनाकर अब तक उससे तीन लाख रुपए वसूल लिए और अब दो लाख रुपए की और मांग कर रही थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। (vulgar video blackmail Bhilai)

दरअसल, पीड़ित गार्ड बालोद जिले का रहने वाला है और 2020 से भिलाई-3 स्थित एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात था। उसे कंपनी द्वारा क्वार्टर भी दिया गया था, जिसमें वह अपने दो साथियों के साथ रहता था। उसी क्वार्टर के पीछे एक तलाकशुदा महिला अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। (Bhilai guard blackmail)

 

बता दें, मार्च 2025 से वह महिला अक्सर गार्ड के क्वार्टर में आने लगी। शुरुआत में वह खाने-पीने का सामान लेकर आती रही। एक दिन वह गार्ड के लिए रोटी-सब्जी लाई, जिसे खाने के बाद गार्ड बेहोश हो गया। जब होश आया तो उसने खुद को निर्वस्त्र अवस्था में पाया और देखा कि महिला उसका वीडियो बना रही है। विरोध करने पर महिला भाग गई। (woman blackmailing case bhilai)

इसके बाद 15 मई को महिला ने गार्ड को वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी और पांच लाख रुपए की मांग की। डर के मारे गार्ड ने 17 मई को नौकरी छोड़ दी और गांव चला गया, लेकिन ब्लैकमेलिंग बंद नहीं हुई। महिला फोन कर लगातार उसे डराने लगी।

गार्ड ने इस संबंध में अपने परिजनों को जानकारी दी। 26 जुलाई को उसने अपने पिता की आधा एकड़ जमीन की ऋण पुस्तिका गिरवी रखकर 3 लाख रुपए जुटाए और अपने पिता व बड़े भाई के साथ महिला को रकम देने गया। लेकिन महिला ने साफ कह दिया कि जब तक पूरे 5 लाख नहीं मिलेंगे, तब तक वीडियो-फोटो नहीं डिलीट करेगी। इसके बाद उसने गार्ड को धमकाना शुरू कर दिया और दूसरे नंबर से कॉल करके मानसिक प्रताड़ना देने लगी।

पीड़ित गार्ड ने थक-हार कर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *