CG News: जल्द  छत्तीसगढ़ लौट सकते हैं BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सड़क हादसे में हुए थे घायल

CG News: सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि यदि स्वास्थ्य में इसी तरह सुधार होता रहा तो वह 12 या 13 सितंबर तक छत्तीसगढ़ लौट सकते हैं।

CG News: सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि यदि स्वास्थ्य में इसी तरह सुधार होता रहा तो वह 12 या 13 सितंबर तक छत्तीसगढ़ लौट सकते हैं।

बैठक में हुए शामिल

दिल्ली में उपचार के दौरान किरण सिंह देव बस्तर जिला भाजपा की कार्यसमिति बैठक में मोबाइल के माध्यम से शामिल हुए। करीब सात मिनट तक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण से ही संगठन मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत परिस्थितियां कैसी भी हों, संगठन और समाजसेवा का संकल्प हमेशा सर्वोपरि रहना चाहिए।

बैठक के दौरान किरण सिंह देव ने सभी कार्यकर्ताओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा के कार्यों में जुटे रहने का आह्वान किया।

29 जुलाई को सड़क हादसे में हुए थे घायल

29 जुलाई को परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौटते समय उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर उनकी इनोवा कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में किरण सिंह देव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दिल्ली के अस्पताल में चल रहा इलाज

दुर्घटना के बाद उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया। तब से डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और अब उनकी सेहत में लगातार सुधार बताया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *