Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा वनमंडल के अंतर्गत आने वाले कुदमुरा रेंज के बैगामार जंगल से एक दुखद खबर सामने आई है। एक हाथी (Elephant dies) की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई है। बताया जा रहा है कि किसान ने अपनी फसल बचाने के लिए खेत में करंट तार लगाया था, जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हुआ।
झुंड से बिछड़कर खेत पहुंचा हाथी (Elephant dies electric shock)
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में करीब 22 हाथियों का एक झुंड पिछले कुछ दिनों से विचरण कर रहा है। सुबह के समय ग्रामीण जब खेत की ओर गए, तो उन्होंने एक हाथी को गिरा हुआ और मृत पाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

किसान ने कबूला गुनाह (Farmer electric trap kills elephant)
कटघोरा डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) निशांत झा ने पुष्टि की है कि खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है। पूछताछ में किसान ने गुनाह कबूल कर लिया है। किसान पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि इस कार्य में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
