Durg News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नंदिनी थाना क्षेत्र के बागडुमर गांव स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक साढ़े तीन साल की बच्ची ने प्रिंसिपल को ‘राधे-राधे’ कहकर अभिवादन किया तो प्रिंसिपल ईला ईवन कौलविन ने बच्ची के मुंह पर टेप चिपका दिया और डंडे से उसकी कलाई पर मारा। (Mother Teresa English Medium School Durg)

बच्ची के शरीर पर मिले चोट के निशान (Radhe Radhe Incident Durg)
बच्ची के पिता प्रवीण यादव ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि यह घटना बुधवार सुबह 7:30 बजे की है। उनकी बेटी गर्विता यादव रोज की तरह स्कूल गई थी। वहां वह अपनी संस्कृति के अनुसार ‘राधे-राधे’ कहकर मैडम को नमस्कार कर रही थी, जिस पर प्रिंसिपल नाराज हो गईं।
बच्ची जब घर लौटी, तो असामान्य रूप से चुप रही और सीधे सो गई। पूछने पर उसने बताया कि मैडम ने उसके मुंह पर टेप चिपकाया और डंडे से मारा। बच्ची के हाथ पर चोट के निशान देखे गए हैं। उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस ने प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार (Principal Ela Evan Colvin Arrested)
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल ईला ईवन कौलविन को गिरफ्तार कर लिया है। नंदिनी थाना पुलिस ने स्कूल से जुड़ी अन्य जानकारियों को भी खंगालना शुरू कर दिया है।

बजरंग दल ने जताया विरोध
घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता थाना पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बच्ची की धार्मिक अभिव्यक्ति पर इस प्रकार की हिंसा किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।
