Bemetara News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक शिक्षक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस वक्त हुई जब शिक्षक स्कूल से ड्यूटी खत्म कर अपने किराये के घर लौट रहे थे, तब इस वारदात को अंजाम दिया गया। (Satish Ratre murder Khandsra Bemetara)

बता दें, यह घटना बेमेतरा जिले के खंडसरा चौकी क्षेत्र के ग्राम करचुवा-खंडसरा (Karachuwa Khandsara murder) मार्ग पर हुई। मृतक की पहचान सतीश रात्रे के रूप में हुई है, जो हेमबंद के हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ थे। घटना 31 जुलाई 2025 की शाम लगभग 4 बजे की है। (Hemaband school teacher killed)
