CG News: 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन से हॉस्टल से गायब था छात्र

कांकेर/अंतागढ़ : कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र के नयापारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 13 वर्षीय 9वीं कक्षा के छात्र ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. FSL टीम की जांच के बाद मृतक छात्र का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

दरअसल, गुरुवार को हरेली त्यौहार मनाने के लिए छात्र की मां अपने गांव गई हुई थी। इसी दौरान छात्र ने अपने घर में फांसी लगाई। जब शाम को मां वापस लौटी और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आस-पड़ोस के लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा, तो अंदर साहिल फंदे पर लटका मिला।

 

जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र 13 वर्षीय साहिल उइके (Sahil Uikey suicide) हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था और उसकी मां अंतागढ़ में ही रहती थी. छात्र ने जहां फांसी लगाई वहां से हॉस्टल की दूरी मात्र 100 मीटर ही है.  (9 Class student hangs himself)

घटना की सूचना अंतागढ़ पुलिस को दी गई. अंतागढ़ पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए FSL की टीम को बुलाया. FSL की टीम घटना के 20 घंटे बाद घटना स्थल की जांच करने शुक्रवार की सुबह 12 बजे मौके पर पहुंची तब तक मृतक छात्र का शव फंदे पर ही लटका रहा. FSL टीम की जांच के बाद मृतक छात्र का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया.

इधर छात्रावास के अधीक्षक सागर कोचे ने बताया कि मृतक छात्र मंगलवार को हॉस्टल से स्कूल गया. उसके बाद हॉस्टल नहीं लौटा था. अंतागढ़ एसडीओपी ने बताया कि मामले का हर एंगल से जांच की जा रही है. छात्र ने आत्महत्या क्यों की, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *