CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का रंग, दो दिन बाद इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

CG Weather Update

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून जोर पकड़ने वाला है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। आने वाले दो दिनों में बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बनने के आसार हैं, जिससे 26 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। एक-दो जगहों पर वज्रपात और भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है।

दरअसल, मानसून द्रोणिका जम्मू से होते हुए पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण उड़ीसा के आसपास 5.8 किमी ऊंचाई तक सक्रिय है। पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर मध्य कर्नाटक से दक्षिण तटीय आंध्र तक बनी हुई है। 24 जुलाई को नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इस मौसमी सिस्टम्स के चलते बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

राजधानी रायपुर का हाल

रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *