Rise & Shine Season 2: रायपुर में आज गूंजेगी मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा की आवाज, देंगे मोटिवेशनल स्पीच

Rise & Shine Season 2 Raipur : राजधानी रायपुर में आज एक बार फिर पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, GE रोड में ‘Rise & Shine’ सीजन 2 का आयोजन किया जा रहा है, जहां बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता और मोटिवेशनल स्पीकर आशुतोष राणा अपने विचारों से लोगों को प्रेरित करेंगे। यह कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से शुरू होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत एक मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के उद्घाटन से होगी। इसके बाद मंच पर अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, आशुतोष राणा सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मंच की शोभा बढ़ाएंगे।

पिछला सीजन भी रहा खास

बता दें कि ‘Rise & Shine’ का पहला सीजन भी बेहद चर्चित रहा था, जिसमें प्रख्यात कथावाचक जया किशोरी ने मोटिवेशनल स्पीच दी थी। उस दौरान वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पहले सीजन में भी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *