Dhamtari : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। यह घटना रुद्री थाना क्षेत्र के ग्राम सोरम की है, जहाँ खेत में रोपाई का कार्य चल रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान राजेंद्र साहू के खेत में महिलाएं रोपाई का कार्य कर रही थीं। इस दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर लताबाई साहू (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, उनके साथ खेत में काम कर रहीं प्रमोतिन निर्मलकर (35) और ममता साहू (34) गंभीर रूप से झुलस गईं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही रुद्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
