CG Weather Update : इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update

Raipur : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में फिर से बारिश की संभावना बढ़ गई है. राजधानी रायपुर में आज सुबह से हल्की बूंदाबांदी जारी है. मौसम विभाग ने कल से दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बुधवार को सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़, वज्रपात के भी आसार बने हुए हैं.

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

कैसा रहेगा आज छत्तीसगढ़ का मौसम?

पिछले 24 घंटों में सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान 34.2°C दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया.

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जताई है. कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है. इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *