Tesla first showroom open in India : दुनिया की सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने आखिरकार भारत में अपनी धमाकेदार एंट्री कर ली है। एलन मस्क के नेतृत्व वाली कंपनी ने मुंबई में अपने पहले एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन करते हुए भारत में Model Y SUV को लॉन्च किया है।
मॉडल Y को 500 किमी की रेंज के साथ पेश किया गया है, यानी एक बार फुल चार्ज में यह गाड़ी 500 किलोमीटर तक चल सकती है। इस खास मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।
अमेरिका-चीन से दोगुनी कीमत
अमेरिका और चीन में Model Y की शुरुआती कीमत करीब $46,630 (लगभग ₹39 लाख) से शुरू होती है। भारत में लगने वाले इंपोर्ट टैक्स और कस्टम ड्यूटी के कारण यह कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।
यह बात भारतीय उपभोक्ताओं के लिए थोड़ी असुविधाजनक हो सकती है, खासकर तब जब यहां के ग्राहक किस्तों में वाहन खरीदने की आदत रखते हैं।
दो वेरिएंट्स में लॉन्च, कीमत 61.95 लाख से शुरू
Tesla Model Y को भारत में दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है:
Rear-Wheel Drive (RWD) – ₹61.95 लाख (ऑन रोड)
Long Range RWD – ₹69.15 लाख (ऑन रोड)

Tesla Model Y के हाई-टेक फीचर्स
- ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट्स
- रियर सीट के लिए अलग टचस्क्रीन
- इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल रियर सीट्स
- प्रीमियम साउंड सिस्टम
- Tesla ऐप से रियल टाइम कंट्रोल
बुकिंग शुरू, डिलीवरी 2025 से
बुकिंग अमाउंट: ₹22,000 (नॉन-रिफंडेबल)
डिलीवरी: Q3 2025 (तीसरी तिमाही)
पहले उपलब्ध शहर: दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई
