International Masters League 2025: रायपुर में दिग्गज क्रिकेटरों का महामुकाबला, 8 मार्च को आमने-सामने होंगे सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा

International Masters League 2025 raipur : छत्तीसगढ़ के क्रिकेटप्रेमियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि International Masters League 2025 (IML 2025) का भव्य आगाज रायपुर में होने जा रहा है। इस लीग में दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं। सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, शेन वॉटसन जैसे क्रिकेट के लीजेंड्स रायपुर में अपने खेल का जादू बिखेरने को तैयार हैं।

 

8 मार्च को होगा महामुकाबला

लीग के पहले दिन, यानी 8 मार्च को क्रिकेट की दुनिया के दो महान खिलाड़ी — सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा — अपनी-अपनी टीमों के साथ आमने-सामने होंगे। क्रिकेट फैंस के लिए यह एक यादगार मुकाबला होने वाला है।

 

इंडिया के मैच के टिकट महंगे

रायपुर में होने वाले आईएमएल के मैचों के टिकट की बुकिंग बुक मॉय शो में शुरू हो गईं हैं। 8 मार्च को होने वाले इंडिया के मैच की टिकट की शुरुआत 500 रुपए से है। इसके लिए दो ब्लॉक विशेष रूप से निर्धारित हैं। वहीं, लोअर टिकट की कीमत 1000 रुपए है। गोल्ड टिकट की कीमत 6000, प्लेटिनियर के 8000 और कारपोरेट बॉक्स के टिकट के रेट 10000 रुपए है। वहीं, अन्य देशों के रायपुर में होने वाले लीग मैचों की टिकट के रेट की शुरुआत 100 रुपए से है।

 

ये मैच रायपुर मेें होंगे

8 मार्च: इंडिया मास्टर्स बनाम वेस्टइंडीज मास्टर्स

10 मार्च: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड

11 मार्च: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका

12 मार्च: इंग्लैंड बनाम ऑस्टे्रलिया

13 मार्च: पहला सेमीफाइनल

14 मार्च: दूसरा सेमीफाइनल सेमीफाइनल

16 मार्च: फाइनल मुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *