CG News: महिला समूहों को फिर से मिला रेडी-टू-ईट का जिम्मा, रायगढ़ से हुई शुरुआत

Raipur/Raigarh News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए वादों में से एक और गारंटी छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरी कर दी है। रेडी टू ईट (Ready-to-eat) निर्माण का कार्य एक बार फिर महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम बढ़ा दिया है। इसकी औपचारिक शुरुआत आज रायगढ़ से की गई, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10 महिला समूहों को अनुबंध पत्र सौंपे।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में कहा, “यह योजना महिलाओं की आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ बच्चों के पोषण अभियान को मजबूती देगी।” सरकार द्वारा यह कार्य पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पहले चरण में 6 जिलों में लागू किया जाएगा, जिसमें रायगढ़ पहला जिला बना है।

इस कार्यक्रम में राज्य के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक पुरंदर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गबेल, महापौर जीवर्धन चौहान, एवं जिला पंचायत सदस्य सुषमा खलखो शामिल हुए।

महिलाओं को मिलेगा रोज़गार

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का यह निर्णय आंगनबाड़ी केंद्रों में पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्थायी आजीविका प्रदान करेगा। यह मॉडल पहले भी सफल रहा है और अब इसे नए रूप में फिर से लागू किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *