Raipur News: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। लगातार दवाओं और मेडिकल उपकरणों के सैंपल फेल होने के बाद अब सर्जिकल ग्लव्स (Surgical Gloves) के उपयोग और वितरण पर भी रोक लगा दी गई है। यह रोक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने लगाई है।
इन बैच नंबर वाले ग्लव्स पर लगी रोक
CGMSC ने सभी अस्पताल अधीक्षकों और खंड चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर सूचित किया है कि इन बैच के ग्लव्स का उपयोग और वितरण तत्काल प्रभाव से रोका जाए:
- Drug Code: C61
Surgical Rubber Gloves, Sterile ISI mark Size 7, smooth
Batch No: AM230607G - Drug Code: C58
Surgical Rubber Gloves, Sterile ISI mark Size 6½, smooth
Batch No: AM240703G


दवा और उपकरण गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल
इससे पहले भी कई बार दवाओं और उपकरणों के सैंपल फेल हो चुके हैं। कुछ मामलों में अस्पतालों को फेल दवाएं लौटाने और उपयोग से रोकने के निर्देश दिए गए थे। लगातार इस तरह की घटनाओं से स्वास्थ्य व्यवस्था की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा, “अगर लगातार दवा और उपकरण फेल हो रहे हैं और रोक के आदेश जारी हो रहे हैं, तो यह गंभीर लापरवाही है। जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।”
