CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम विभाग (IMD) ने भारी से अति भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों के उफान और बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका जताई जा रही है। रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज, येलो और ग्रीन अलर्ट जारी किया है।
रेड अलर्ट: सबसे ज्यादा खतरा इन जिलों में
इन जिलों में मूसलधार बारिश की चेतावनी दी गई है, जहां विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है:
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
- बालोद
- रायगढ़
ऑरेंज अलर्ट: भारी बारिश वाले जिले
- इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है:
- जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार-भाटापारा
- महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर
- दुर्ग, राजनांदगांव
येलो अलर्ट: सामान्य से अधिक वर्षा
- रायपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली, जीपीएम, कोरबा
- जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरिया
- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, नारायणपुर, बीजापुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
ग्रीन अलर्ट: सामान्य स्थिति
कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा
प्रशासन अलर्ट मोड पर
राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस और SDRF टीमों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। निचले इलाकों में जलभराव, पुल-पुलियों के ऊपर से बहाव और यात्रा में सावधानी बरतने की अपील की गई है।
