Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB) ने स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 बृजेश कुमार सोनवानी को मंगलवार को 54,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। घटना की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार ग्राम फंदवानी (मुंगेली) निवासी ललित सोनवानी, जो 30 जून 2025 को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, ने 5 जुलाई को ACB में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले ग्रेच्युटी और अन्य भुगतानों के एवज में बृजेश सोनवानी ने उनसे ₹61,000 की रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत की पुष्टि के लिए ACB द्वारा जांच की गई, जिसमें यह सामने आया कि आरोपी पहले ही ₹7,000 की रिश्वत ले चुका था।
रंगे हाथ गिरफ्तार, फिर तुरंत निलंबन
ACB ने प्रयोजनात्मक कार्रवाई करते हुए बृजेश सोनवानी को तखतपुर स्थित रियांश होटल के पास एक ढाबे पर बुलवाया, जहां उन्होंने शिकायतकर्ता से बाकी ₹54,000 लिए।
जैसे ही रकम हाथ में ली, ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुंगेली द्वारा निलंबन आदेश जारी किया गया।
निलंबन आदेश जारी-

