CG Triple Murder: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या कर दी और शवों को उतियाल नदी में दफना दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
बता दें, यह पूरा मामला जशपुर जिले के तकपरा थाना क्षेत्र के साजबहार का है. मामले का खुलासा खुद युवक ने शराब के नशे में गांव के कुछ लाेगाें के सामने कर दिया. इसके बाद ग्रामीणाें ने घटना की जानकारी तपकरा पुलिस काे दी. पुलिस ने मामले में जांच शुरू की ताे पता चला कि शराबी युवक ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या की वारदात काे अंजाम दिया है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
तपकरा पुलिस ने महिला और दाेनाें बच्चों का शव बरामद कर लिया है. बेटी का उम्र 12 वर्ष और बेटे का उम्र 4 साल बताया जा रहा है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है. जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि माेहन सिंह ने मामले काे गंभीरता से लेते हुए तपकरा पुलिस काे जांच के आदेश दिए हैं. प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है.
